CG: शादी का झांसा देकर विधवा से गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG: शादी का झांसा देकर विधवा से गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। कोटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेन्द्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे उम्र 29 साल निवासी घोंघाड़ीह थाना कोटा के रूप में हुई है।

 

13 सितम्बर को पीड़िता ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी महेन्द्र बंजारे शादी का झांसा देकर उसके घर में घुसा और जबरन शारीरिक शोषण किया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। थाना कोटा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के मामले में स्थाई वारंट भी लंबित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 14 सितम्बर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें