CG : विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम में चोरों ने किया हाथ साफ, ... - CG Sandesh

CG : विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम में चोरों ने किया हाथ साफ, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के तखतपुर में क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पॉकेटमार सक्रिय हो गए। मंडी चौक में केक काटने का आयोजन किया गया था, इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने कई लोगों के जेब से रकम पार कर दी। पीड़ित राजेंद्र मेरेश के जेब से ₹2000 और नगर के एक डॉक्टर के जेब से ₹30,000 सहित अन्य लोगों के पैसे चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों प्रकाश सांवरा पिता मंगल सांवरा और हीरू सांवरा पिता भूरू सांवरा, निवासी पंडरिया (जिला कवर्धा) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आधी रकम बरामद की गई। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Nude Party in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 'न्यूड पार्टी' के पोस्टर को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस पार्टी में 18 साल से ऊपर के युवक-युवतियों को न्यूड होकर आने का न्यौता दिया गया था। बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीयन भी करा लिया था। मामले में हंगामा और विरोध होने पर पुलिस ने इस आयोजन से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पार्टी का पर्दाफाश किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें