एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या, जमीन में गाड़  दी लाश - CG Sandesh

एक ही परिवार के पाँच लोगों की हत्या, जमीन में गाड़ दी लाश

रायगढ़ जिले में एक ही फैमिली के पांच लोगो को जान से मार दिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम से आसपास में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और आगे की करवाई जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार , ये मामला खरसिया तहसील समीपस्थ ठुसेकेला गांव के राजीव नगर इलाके का है। मोहल्ले वालो ने बताया की बुधराम उरांव के बंद घर से कुछ दिनों से तेज बदबू आ रही है। इस बदबू से लोग परेशान और किसी अनहोनी आशंका होने रही है। जिसके चलते मोहल्लेवासियों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी ।








जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। जब पुलिस कमरे में पहुंची तो जगह जगह खून के छींटे मिले। जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गयी। जानकारी के अनुसार, बुधराम उरांव, उसकी पत्नी बच्चे समेत पांच लोगों की लाश घर के कमरे के भीतर ही जमीन में दफना दी गई है।जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जिला मुख्यालय से पुलिस बल आलाधिकारियों की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। घर के अलावा आसपास के परिसर को सील कर दिया है। फिलहाल अभी तक जमीन की खुदाई शुरू नही हो पाई है। जमीन में लाश दफनाए जाने की चर्चा से आसपास से बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जुटने लगी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें