महासमुंद : श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए ती... - CG Sandesh

महासमुंद : श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, शुभकामनाओं के साथ विधायक ने किया रवाना

रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया।

इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए लोग बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें यह योजना भी प्रमुख रूप से चलाई जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिनके दर्शन का पुण्य लाभ हमारे राज्य के लोगों को भी मिल रहा है। वहीं उन्होंने तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। 

साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं।

सालों प्रतीक्षा करने के बाद यह अवसर आया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को श्री रामलला का दर्शन लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण रमेश साहू, संदीप घोष, बंटी शर्मा, मुन्ना साहू, शरद राव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें