CG : सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, मचा हड़कं... - CG Sandesh

CG : सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर दे दी जान, मचा हड़कंप

सुकमा। जिले में इंजरम के सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।

 

जानकारी के अनुसार, ये घटना बीती रात करीबन 10.30 बजे की है। जब 219 बटालियन सीआरपीएफ के जवान नीलेश कुमार गर्ग है ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान कटनी मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

बताया ये भी जा रहा है कि जवान के पास से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। वहीं इस मामले में सीआरपीएफ के अधिकारियों के द्वारा जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें