महासमुंद : देहव्यापार की आशंका पर ग्रामीणों ने मकान में मारा... - CG Sandesh

महासमुंद : देहव्यापार की आशंका पर ग्रामीणों ने मकान में मारा छापा, 4 महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा

महासमुंद। जिले में देह व्यापार का खुलासा हुआ है, पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं पर देहव्यापार चलाने का आरोप है। पकड़ी गई चारों महिलाएं छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की रहने वाली है। फिलहाल महिलाओं से पूछताछ जारी है।

मामला तुमगांव क्षेत्र के नेशनल हाइवे-53 स्थित एक मकान की है। ग्रामीणों ने देहव्यापार की आशंका जताते हुए मकान को घेर लिया और मौके से 4 महिलाओं को पकड़ा और पुलिस को इसकी सुचना दी, जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मकान में आये दिन महिलाएं-युवतियां और युवकों का आना जाना लगा रहता है। इसी घर की एक महिला ने कुछ समय पहले ही नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उन्हें जेल भेज दिया। अब उसी मकान में चार संदिग्ध महिलाएं पकड़ाई है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। पुलिस जांच में पता चला है कि पकड़ी गई महिलाएं रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और महाराष्ट्र की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले ही ये महिलाएं अनीता ढीढी के मकान पर आई थी। अनिता को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें