CG : JSW स्टील प्लांट में बड़ा हादसा,  डिप्टी मैनेजर व सरपंच... - CG Sandesh

CG : JSW स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, डिप्टी मैनेजर व सरपंच के भाई की मौत

रायगढ़। जिले के JSW स्टील प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। सेंटर प्लांट में कार्यरत डिप्टी मैनेजर की ड्यूटी के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने साइट पर काम करवा रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक तारापुर सरपंच का भाई बताया जा रहा है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया है। परिजन चक्काजाम की तैयारी में हैं, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें