CG : खेत में टमाटर चोरी करने गए बाप - बेटे की मौत, हाईटेंशन ... - CG Sandesh

CG : खेत में टमाटर चोरी करने गए बाप - बेटे की मौत, हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से गई जान

कवर्धा। जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात दुखद घटना घटी है, यहां खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे। इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल के फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में दोनों आ गए, और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले।

 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें