सरायपाली : विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन - CG Sandesh

सरायपाली : विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण सह राज्य सड़क सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर 15 अगस्त एवं विकासखंड स्तर पर 23 अगस्त तक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तहत विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र मांझी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक(समग्र शिक्षा) सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा की महत्व को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रकाश पटेल जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी व निर्णायक, अध्यक्षता हेमंत प्रधान उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली व निर्णायक, विशिष्ट अतिथि लिंगराज साहू अध्यक्ष सरपंच संघ सरायपाली के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

वाद- विवाद में बच्चों ने सड़क दुर्घटना के कारणों को अवगत कराते हुए, रोकथाम और यातायात के नियमों का पालन करने पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। निर्णायक दलों में सी एल पुहूप प्राचार्य शास. उच्च. माध्य. विद्यालय केजुवां,एस डी प्रधान प्र.प्राचार्य मा.स.गो.शा.उ.मा.सरायपाली, गीता तिवारी प्र.प्राचार्य शास.हाईस्कूल झिलमिला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद सरायपाली, द्वितीय स्थान मा.स.गो.शा.उ.मा. वि. सरायपाली, तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलेण्ड़ा(तोरेसिंहा) चतुर्थ स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केना ने स्थान बनाया। सभी प्रतिभागियों को क्रमशः सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रथम 3000 द्वितीय 2500 तृतीय 1500 चतुर्थ 1000 नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। साथी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

सभी बच्चों और अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्णानंद पाणिग्राही व्याख्याता, धज कुमार पटेल ग्रन्थपाल मा सा गो उ मा वि सरायपाली के संकुल समन्वयक कैलाश चंद्र पटेल, राजेश पटेल, सुशील कुमार चौधरी, कामता पटेल, विद्याधर साहू, राजीव रथ सहायक ग्रेड 3, मोतीलाल भोई कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त स्टाफ मा सा गो उ मा वि सरायपाली का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र नायक व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केना ने किया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें