CG : मोबाइल पर बात कर रही थी युवती, अचानक ब्लेड से काटने लगी अपना हाथ, फिर...
कोरबा। जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां शहर के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एटीएम के बाहर खड़े होकर युवती खाफी देर तक मोबाइल पर बातचीत करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचनाक उसने पास रखे ब्लेड को निकालकर हाथ पर 21 बार वार किए, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, एक युवती श्याम मंदिर के पास एटीएम पर थी। युवती काफी समय से मोबाइल में बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचानक से उसे गुस्सा आया और उसने ब्लेड लेकर अपने दाएं हाथ में एक नहीं बल्कि 21 बार वार करते हुए हाथ की नस काटने की कोशिश की। इसके बाद लड़की बेहोश होकर गिर पड़ी। राहगीरों की 112 को सूचना दी, जिसके बाद युवती को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
अन्य सम्बंधित खबरें