महासमुंद :  सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों... - CG Sandesh

महासमुंद : सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण हेमन्त नंदनवार की अध्यक्षता में आज सुबह 10ः00 बजे से जिला पंचायत भवन महासमुंद में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार लहरे द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन समय-सीमा में किए जाने हेतु निर्देशित किया। 

उक्त प्रशिक्षण में कमलनारायण चंद्राकर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने नवसाक्षर व स्वयंसेवी अनुदेशकों की सूची 2025-26 का लक्ष्य विकासखंडवार, लक्ष्य के विरुद्ध पोर्टल में प्रविष्टि की संख्या,. पोर्टल में प्रविष्टि हेतु शेष संख्या, स्थानांतरण से प्रभावित स्कूल यूजर व सर्वेयर की जानकारी, 2025-26 हेतु वास्तविक लक्ष्य संख्या, विकासखंडवार केंद्र संख्या, सितंबर 2025 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, मार्च 2026 में परीक्षा में शामिल होने हेतु लक्ष्य संख्या, नव साक्षरों हेतु उल्लास केंद्र में प्राप्त पुरानी उल्लास प्रवेशिका की जानकारी, आदर्श उल्लास केंद्र का नाम विकासखंडवार, उल्लास केंद्र संचालन की जानकारी, ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ वाद विवाद प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की। 

सम्पा बोस ए.पी.सी. एवं जिला नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम एवं श्री ईश्वर चन्द्राकर नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम महासमुन्द ने जिले के सभी विकासखण्ड से उपस्थित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने प्रशिक्षण में बताया कि नवसाक्षरों को उल्लास केन्द्र तक किस प्रकार से प्रेरित कर लाया जाए। केन्द्र संचालन व प्राप्त उल्लास प्रवेशिका के रखरखाव के बारे में बताया तथा 10 वी, 12 वी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में चिन्हांकन कर उन्हे 10 अंक बोनस प्राप्त करने में हम किस प्रकार से सहायता प्रदान कर सकते है। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने सभी मास्टर ट्रेनरों को उल्लास शपथ दिलाया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें