CG : डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, महिला आ... - CG Sandesh

CG : डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, महिला आरक्षक ने एक साल से संबंध बनाने का लगाया आरोप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर निकल के सामने आ रहीं है, जहा डौंडी थाना में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। मामले में बता दे कि बीजापुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके जो डौंडी ब्लाक के रहने वाले है। उनके खिलाफ एक महिला जो खुद सीएफ की महिला आरक्षक है, उसने शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाते हुए डौंडी थाना में शिकायत की थी, जहां पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




दरअसल डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके डौंडी ब्लॉक के रहने वाले हैं। अभी बीजापुर जिले में पोस्टेड हैं। उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी का झांसा देकर शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

एक साल से बना रहा था संबंध

बालोद की एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल से शारीरिक संबंध बना रहे थे। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें