CG : बाइक और माजदा में जोरदार भिड़ंत, एक पुरुष और महिला की म... - CG Sandesh

CG : बाइक और माजदा में जोरदार भिड़ंत, एक पुरुष और महिला की मौत, पसरा मातम


भिलाई। CG NEWS : बाइक सवार युवक और महिला की माजदा वाहन से भिड़ंत में मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों एवेंजर बाइक से जा रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान बाइक अचानक माजदा वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। यह हादसा नेहरू नगर बाईपास में हुआ।

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सेक्टर-6 ई मार्केट स्ट्रीट-65 निवासी हीरालाल वर्मा और सेक्टर-6 डी मार्केट निवासी रूमाना परवीन के रूप में हुई है।

हीरालाल वर्मा ई मार्केट में इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाते थे और एसी, टीवी, फ्रिज की मरम्मत का काम करते थे। उनका एक बच्चा भी है। वहीं, रूमाना परवीन ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थीं और तीन बच्चों की मां थीं।

 


हादसे के बाद दोनों ही परिवारों में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों शवों को सुपेला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला और युवक कहां जा रहे थे।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने माजदा वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें