महासमुंद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं कृषि सांख्यिकी यो... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं कृषि सांख्यिकी योजनाओं पर एक दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण 7 अगस्त को

पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 07 अगस्त 2025, को जिला ग्रंथालय, नवकिरण अकादमी, महाप्रभु वल्लभाचार्य शासकीय महाविद्यालय महासमुंद में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण एवं अन्य कृषि सांख्यिकी योजनाओं की प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देना है, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम पाली में सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक तहसील बसना, सरायपाली एवं पिथौरा से राजस्व निरीक्षक मंडल सांकरा, भुरकोनी, पिरदा एवं देवरी तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2ः00 बजे से शाम 4ः30 बजे तक तहसील महासमुंद, बागबाहरा, कोमाखान एवं पिथौरा के राजस्व निरीक्षक मंडल कौहाकुड़ा, पिथौरा व लहरौद क्षेत्र के संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। प्रशिक्षण में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, अतिरिक्त, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, तहसील कानूनगो, कृषि मजदूरी / बाजार भाव प्रतिवेदक पटवारी, कृषि विभाग के उपसंचालक, फसल प्रयोगकर्ता अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी सम्मिलित रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अनिवार्य रूप से उक्त प्रशिक्षण में सम्मिलित हों। इसके साथ ही, जिन पटवारियों को पूर्व में फसल कटाई प्रयोग से संबंधित उपकरण एवं सामग्री वितरित की गई है, उनकी वर्तमान स्थिति प्रपत्र-2 में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें