CG ब्रेकिंग : पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के घर चोरी, ज... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के घर चोरी, जांच में जुटी पुलिस 

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि नेताओं और मंत्रियों को भी नहीं बक्श रहे। चोरों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के घर ही डांका डाल दिया। कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव के घर चोरी हुई है। चोरों ने आंगन में लगी पीतल से बनी हाथी की मूर्ती पर हाथ साफ कर के फरार हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।



जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंघदेव के कोठीघर कैंपस में मंगलवार रात को चोरो ने धावा बोल दिया। चोरों ने बरामदे में लगी 15 किलो वजनी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति को चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना के बाद थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें