महासमुंद : जिले के प्रत्येक शालाओं में पालक शिक्षक बैठक 6 अग... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले के प्रत्येक शालाओं में पालक शिक्षक बैठक 6 अगस्त को

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार समस्त शैक्षणिक संस्थानों में पालक शिक्षक बैठक का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाना है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पालक शिक्षक बैठक हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए 6 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे जिले के सभी शालाओं में पालक शिक्षक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

सफल आयोजन के लिए 184 निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा है कि बैठक में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो। साथ ही पालकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें