महासमुंद : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मशरूम उत्... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए सुनहरा अवसर

बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद द्वारा जिले के युवक एवं युवतियों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया है। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि यह दस दिवसीय प्रशिक्षण में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक हितग्राही 01 अगस्त तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। 

प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड की दो-दो छायाप्रति, अंकसूची (न्यूनजत 8वीं उत्तीर्ण) की एक छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज 5 फोटो शामिल है। पंजीयन के लिए बड़ौदा आरसेटी पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास बरोण्डाबाजार में स्वयं उपस्थित होकर या कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर +91-79997-00673 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें