CG : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत - CG Sandesh

CG : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवा रहे है, वहीं एक और बड़ा हादसा राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में हुआ है। यहां छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप 19 वर्षीय की हादसे में मौत हो गई। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीबन 7:30 बजे तेज रफ्तार बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में निखिल कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें