सरायपाली : घर के सामने परछी में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध क... - CG Sandesh

सरायपाली : घर के सामने परछी में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रही महिला पर कार्रवाई

सरायपाली पुलिस ने 21 जुलाई 2025 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बालसी की एक महिला को अपने घर के सामने परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्रवाई किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बालसी की एक महिला शांति रात्रे अपने घर के सामने परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रही है.

सुचना पर पुलिस ने मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम बालसी के शांति रात्रे के घर सामने परछी में जाकर रेड कार्यवाही किया, जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये तथा एक महिला को पकड़ी गई. जिसका नाम शांति रात्रे पति सुग्रीव रात्रे उम्र 40 साल, बालसी की निवासी बताई गई है.

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 ML वाली एवं 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपिया शांति रात्रे का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें