CG : बाथरूम में मिली प्रधान पाठक की लाश, इलाके में फैली सनसन... - CG Sandesh

CG : बाथरूम में मिली प्रधान पाठक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

सुकमा। जिले में प्रधान पाठक की लाश उनके घर के बाथरूम में लटकती हुई मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोंटा वार्ड-7 निवासी मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था, जो करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि प्रधान पाठक रविवार की रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गये थे।

आज सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया। कमरे में वो नहीं थे। बाथरूम में जाकर देखने पर शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी हैरान हैं कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिनों से चैन सिंह नेताम कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। हालांकि उनके परेशान होने का कारण क्या था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना के बाद साथी शिक्षकों और परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें