CG : पूल की रेलिंग से टकराई कार, जिंदा जलने से चार युवकों की... - CG Sandesh

CG : पूल की रेलिंग से टकराई कार, जिंदा जलने से चार युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, 2 घायल

कांकेर। नेशनल हाईवे 30में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है, हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रात करीब 1 बजे आतुर गांव पूल पर हुआ है। 


बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार से 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की तरफ आ रहे थे, आतुर गांव के पास पूल निर्माण के कारण लंबे से सड़क डायवर्ट की गईं है, तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार पूल के रेलिंग से जा टकराई, हादसे के बाद कार में भीषण आग लग गई, दो युवक किसी तरह कार से बाहर आ गए , लेकिन 4 युवक कार में ही फंसे रह गए और बुरी तरह जलने से मौत हो गई।

 

हादसे की खबर मिलते ही देर रात ही कांकेर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची थी जिसने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है और शवों को निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि 4 युवकों की मौत हुई है, जबकि 2 घायल युवको का इलाज जारी है। घायल युवकों से पूछताछ के बाद घटना को लेकर और खुलासे हो पाएंगे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें