CG : 2 शिक्षा-दूतों की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलि... - CG Sandesh

CG : 2 शिक्षा-दूतों की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने 2 शिक्षा दूतों की हत्या कर दी। 15 जुलाई की सुबह पीलूर गांव के जंगल में लाश बरामद हुई है। एक की पहचान विनोद मडे के तौर पर हुई है। वो शिक्षा दूत था। इन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला फरसगढ़ थाना क्षेत्र का है।



इससे पहले, बीजापुर में नक्सलियों ने 15 दिनों में मुखबिरी के शक में 6 लोगों की हत्या की थी। जिसमें 4 ग्रामीण और 2 छात्र शामिल हैं। नक्सलियों ने पिछले 25 साल में 1821 लोगों का मर्डर किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें