अब सिगरेट की तरह समोसे और जलेबी पर भी होगी वार्निंग साइन - CG Sandesh

अब सिगरेट की तरह समोसे और जलेबी पर भी होगी वार्निंग साइन

नई दिल्ली। अब जलेबी की मिठास और समोसे की चटपटाहट के साथ सेहत की चेतावनी भी आएगी। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के केंद्रीय संस्थानों को "तेल और शक्कर बोर्ड" लगाने का आदेश दिया है। यानी अब वेंडर्स को बताना होगा कि जो नास्ता वो परोस रहे हैं उसका स्वास्थ्य पर कितना बुरा प्रभाव पड़ता है या फिर उसमें कितनी चीनी या कोई और पदार्थ है।

ये कदम जंक फूड को सिगरेट की तरह खतरनाक बताने की शुरुआत है। जल्द ही लड्डू, वड़ा पाव और पकौड़े जैसे लजीज नाश्तों के पीछे चेतावनी के बोर्ड नजर आएंगे, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। मिसाल के तौर पर, अगर आपको पता चले कि एक समोसे में कितना तेल हैं, तो क्या आप दूसरा खाने से पहले दो बार नहीं सोचेंगे?

चीनी और ट्रांस फैट अब नए 'तंबाकू'

रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स नागपुर ने इस आदेश की पुष्टि की है। जल्द ही वहां की कैंटीन और सार्वजनिक जगहों पर ये वॉर्निंग बोर्ड लग जाएंगे। कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के नागपुर चैप्टर के अध्यक्ष अमर अमाले ने कहा, "ये खाने की लेबलिंग को सिगरेट की चेतावनियों जितना गंभीर बनाने का पहला कदम है। चीनी और ट्रांस फैट अब नए 'तंबाकू' हैं। लोगों को हक है कि वो जानें कि वो क्या खा रहे हैं।"


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें