CG: अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उ... - CG Sandesh

CG: अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, महिला और प्रेमी को पुलिस ने ऐसे धरदबोचा

धमतरी जिले में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मरवा दिया.पुलिस को अज्ञात शव की सूचना मिली ,और पुलिस ने खोजबीन शुरू की. जांच में सामने आया कि मृतक धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची का विजय विदेश मरकाम नाम के शख्स के साथ अवैध संबंध है.पुलिस ने इसके बाद मोबाइल टावर डेटा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विजय विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैंड से पकड़ा. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया.







पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि 27 जून को विजय तमिलनाडु के धरमपुरी अस्पताल से धर्मवीर को इलाज के बहाने लेकर निकला था. रास्ते में शराब पिलाते हुए उसे ओडिशा के रायघर होते हुए मगेदा के जंगल में ले गया, जहां क्रिकेट बैट से उसके सिर पर वार कर हत्या की दी. शव की पहचान छिपाने के लिए लाश को पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की गई, लेकिन बारिश के कारण शव नहीं जल पाया.

मामले में आरोपी ओडिशा के जिला नवरंगपुर निवासी विजय विदेश मरकाम (30 वर्ष), ग्राम कंडेतरा, थाना कुदई और, हाल निवासी ग्राम कुकरेल, थाना केरेगांव, जिला धमतरी.रवीना गागरची उर्फ नागरची (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल, एसडीओपी रूपेश कुमार, सायबर सेल और थाना माकड़ी की टीम शामिल रही.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें