CG : पड़ोसियों ने महिला के पेट में मारी लात, गर्भ में नवजात श... - CG Sandesh

CG : पड़ोसियों ने महिला के पेट में मारी लात, गर्भ में नवजात शिशु की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने शराब के नशे में गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोसी महिला और उसकी बेटियो के साथ मारपीट चोट पहुंचाया गया। मारपीट के दौरान पड़ोसी ने महिला की बेटी के पेट पर लात मारने से गर्भ में नवजात शिशु की मौत हो। पुलिस ने गर्भवती महिला से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

जामुल थाना क्षेत्र के राजीव नगर में 1 अक्तूबर 2023 को शराब के नशे में समरजीत प्रार्थिया के घर के सामने खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे प्रार्थिया और उसकी बेटिया ने गाली गलौज करने से मना करने पर पड़ोस में रहने वाले समरजीत उसका भाई अमरजीत और उसके दोनो बेटे आकाश और विकास पहुंचे और सभी ने मिलकर प्रार्थिया महिला और उसकी बेटियो के साथ मारपीट करने लगे इसी दौरान प्रार्थियां की बड़ी बेटी सोनमती 2 माह गर्भवती थी। 


मारपीट के दौरान आरोपी अमरजीत ने सोनमती पेट पर लात मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने सोनमती को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरी परीक्षण और क्यूरी करने पर गर्भ में नवजात की मौत की पुष्टि की गई। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले संलिप्त आरोपी समरजीत रजक,अमरजीत रजक,आकाश रजक और विकास रजक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें