सरायपाली तहसील में सर्वाधिक वर्षा - CG Sandesh

सरायपाली तहसील में सर्वाधिक वर्षा

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 303.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली तहसील में 352.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 351.1 मिलीमीटर, महासमुंद में 298.3 मिलीमीटर, बसना में 292.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 279.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 248.8 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 09 जुलाई को 29.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

 जिले के तहसीलवार वर्षा में सरायपाली तहसील में 54.6 मिलीमीटर, बसना में 35.2 मिलीमीटर, पिथौरा में 24.5 मिलीमीटर, कोमाखान में 23.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 22.5 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 16.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें