सरायपाली : अमरकोट में  शिक्षक के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयो... - CG Sandesh

सरायपाली : अमरकोट में शिक्षक के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन

विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अमरकोट, विकासखंड- सरायपाली, जिला- महासमुन्द में जितेंद्र पटेल सहायक शिक्षक के जन्मदिन के शुभअवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस आंशिक नेवता भोज में बच्चों को मौसमी फल, मीठा और चॉकलेट दिया गया। शाला परिवार ने पटेल जी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही पटेल सर द्वारा विद्यालय परिसर में " एक पेड़ मां के नाम " के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य नारायण भोई, उत्तरा दिवान, झसकेतन पटेल, धनीराम साव, जयप्रकाश पटेल, बासुदेव बरिहा उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें