यूट्यूबर अदनान शेख शादी के 9 महिने बाद बने पापा, वाइफ ने बेट... - CG Sandesh

यूट्यूबर अदनान शेख शादी के 9 महिने बाद बने पापा, वाइफ ने बेटे को दिया जन्म

फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) फेम और यूट्यूबर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) शादी के 9 महिने बाद ही पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी आयशा (Ayesha) ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है. इसकी जानकारी खुद यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर कर दिया है.

पापा बने अदनान शेख
बता दें कि अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में एक शख्स गोदी में बच्चा पकड़े खड़ा दिख रहा है. वीडियो में एक पालना दिखा रहा है और उसमें लिखा है ‘वेलकम टू द वर्ल्ड… इट्स बेबी बॉय.’ उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है.




इस वीडियो को शेयर करते हुए अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, ‘अल्लाह ने हमें हमारे प्यारे बच्चे का आशीर्वाद दिया है! मैं अपनी फीलिंग और इमोशन को बयां नहीं कर सकता. बहुत आभारी हूं…प्लीज अपनी दुआओं में रखियेगा.’

शादी के 9 महीने बाद बने पेरेंट्स
बता दें कि अदनान शेख (Adnaan Shaikh) और आयशा (Ayesha) ने सितंबर 2024 में निकाह किया था. सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी कई सारी फोटोज सामने आई थीं. वहीं, अब शादी के 9 महीने बाद कपल माता-पिता बन गए हैं. हालांकि यूट्यूबर ने अपनी वाइफ का चेहरा नहीं रिवील किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें