CG : कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला - CG Sandesh

CG : कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

जांजगीर चांपा। जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर की शिकायत पर दर्ज किया गया था।


शिकायत के अनुसार, 10 जून को एसी और चिमनी की निकासी को लेकर शुरू हुए विवाद में विधायक ने राठौर के जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की और वीडियो बना रहे मोबाइल को छीनकर डिलीट कर दिया। आरोप है कि विधायक ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और राठौर परिवार को घर छोड़ने पर मजबूर किया।


पुलिस ने 11 जून को विधायक के खिलाफ IPC की धाराओं 115(2), 329, 315 और 296 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद चांपा थाने में उनकी गिरफ्तारी की गई। हालांकि मामला जमानतीय होने के चलते उन्हें कुछ घंटों में जमानत पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भी भेज दी गई है।



दोनों पक्षों की दर्ज हुई काउंटर FIR

इस मामले में विधायक साहू ने भी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामलों की पुलिस जांच जारी है।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

यह पहली बार नहीं है जब विधायक साहू पर इस तरह का आरोप लगा हो। सारगांव थाने में भी उनके खिलाफ पहले एक मारपीट का मामला दर्ज है, जो न्यायालय में लंबित है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें