CG NEWS : एसपी ऑफिस के सामने सरपंच पति ने की आत्महत्या, जांच... - CG Sandesh

CG NEWS : एसपी ऑफिस के सामने सरपंच पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर के पुराने बस स्टैंड स्थित एसपी कार्यालय के सामने बनी एक चाय गुमटी में रविवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को सुबह घूमने निकले राहगीरों ने गुमटी के पास फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कवारास निवासी युवक के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत कावापाल का सरपंच पति कमलोचन बघेल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक का इलाज डिमरापाल अस्पताल में चल रहा था और वह आज सुबह करीब 5:30 बजे वहां से निकला था।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के पारिवारिक और मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें