CG : रेलवे ट्रैक पर कूदकर युवक ने दी जान, क्षत विक्षत हालत म... - CG Sandesh

CG : रेलवे ट्रैक पर कूदकर युवक ने दी जान, क्षत विक्षत हालत में मिली लाश

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दगौरी-निपानिया रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पल्सर बाइक (CG 22 AF 6294) ट्रैक के किनारे खड़ी कर अपलाइन में आ रही ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन चालक ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी बिल्हा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड, बाइक की आरसी और पास पड़े मोबाइल से की। 




मृतक की पहचान असवंत गिर के रूप में हुई, जो बलौदाबाजार जिले के ग्राम चितचोर का निवासी था और एक प्लांट में काम करता था। युवक यहां कैसे पहुंचा और आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें