सरायपाली : बीईओ-बीआरसीसी पर मनमानी पूर्ण रवैये का आरोप, सर्व... - CG Sandesh

सरायपाली : बीईओ-बीआरसीसी पर मनमानी पूर्ण रवैये का आरोप, सर्व शिक्षक साझा मंच ने किया शाला प्रवेशोत्सव का बहिष्कार

बीईओ-बीआरसीसी सरायपाली के मनमानी पूर्ण रवैये एवं कार्य व्यवहार से क्षुब्ध सर्व शिक्षक साझा मंच ने विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का विरोध करते हुए सम्मिलित नहीं होने का निर्णय लिया ।विदित हो की विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के आयोजन में सर्व शिक्षक संगठनों, प्राचार्य संघ को विश्वास में लिए बगैर शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

शिक्षा विभाग के सभी कार्यक्रम एवं आयोजन में उक्त अधिकारी द्वय द्वारा शिक्षक संगठनों को विश्वास में नहीं लिया जाता है। ऐसे स्वेच्छाचारी मानसिकता वाले बीईओ बीआरसीसी के कार्य व्यवहार के कारण सभी संगठनों ने एकमत होकर प्रवेशोत्सव में सम्मिलित नहीं होने का निर्णय लिया है। उक्त निर्णय में  चन्द्रहास पात्र, संयोजक कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन ,आर के भोई अध्यक्ष प्राचार्य संघ, किशोर रथ अध्यक्ष छग शिक्षक संघ, भोजराज पटेल अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, ललित कुमार साहू अध्यक्ष छग टीचर्स एसोसिएशन, मनोज राय अध्यक्ष सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन,लव कुमार पटेल अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, लिंगराज देवांगन अध्यक्ष प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ, अनिल पटेल अध्यक्ष संकुल समन्वयक संघ, रूपानंद पटेल प्रदेश सचिव संयुक्त शिक्षक संघ, राजाराम पटेल प्रदेश प्रवक्ता सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, राजेश प्रधान प्रदेश महामंत्री समग्र शिक्षक/शिक्षक संगठन,जयंत बारीक प्रदेश उपाध्यक्ष छग शिक्षक महासंघ,चरण सिंग साहू जिलाध्यक्ष दिव्यांग कर्मचारी संघ एवं सर्व शिक्षक साझा मंच के सभी पदाधिकारी एवं समस्त सम्माननीय सदस्य सर्व शिक्षक साझा मंच सम्मिलित रहे।

.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें