सरायपाली : कोड़ाडीपा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्स... - CG Sandesh

सरायपाली : कोड़ाडीपा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

शिक्षा सत्र 2025-26 के प्रारंभिक सप्ताह में शासकीय प्राथमिक शाला कोड़ाडीपा संकुल केंद्र बहेरापाली विकासखंड सरायपाली में भव्य शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नव प्रवेशी बच्चों को तिलक,गुलाल, लगाकर एवं फूल माला से स्वागत किया गया उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच हेमवती सोनूराम चंद्रवंशी द्वारा बच्चों को मिष्ठान खिलाकर कक्षा मे प्रवेश दिलाया गया। शाला के वातावरण को मनभावन बनाने हेतु प्रधान पाठक मांझीलाल यादव एवं शिक्षक प्रदीप पटेल के द्वारा शाला को रंग बिरंगे गुब्बारो से एवं फूलों से सजाया गया।

शाला प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में सरपंच के द्वारा शाला परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें ग्राम पंचायत आंवलाचक्का के समस्त पंचगण एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। 

उक्त कार्यक्रम मे संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान, बोधीराम लाकड़ा, सीताराम कस्तूरी मानिकपुरी,सेत कुमार यादव, छोटू लाल कुजूर, कुलमणी उरांव, सीता लकड़ा प्रतिभा लकड़ा उषा मानिकपुरी पदमा बंजारा,कुंवरबाई कोग, रुक्मणी मानिकपुरी,ललिता लकड़ा,रूपसिंह,सुखिराम कुजूर, धनुराम लकड़ा,तपश्विनी बंजारा,गिरधारी भोई, पकलू यादव,अंजना यादव एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें