अब फोन करने पर नहीं सुनाई देगा अमिताभ बच्चन की आवाज वाला कॉल... - CG Sandesh

अब फोन करने पर नहीं सुनाई देगा अमिताभ बच्चन की आवाज वाला कॉलर ट्यून

डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज अब कॉल करने पर सुनाई नहीं देगी. साइबर क्राइम से बचने के लिए देशवासियों को जागरुक करने के लिए जो कॉलर ट्यून (caller tune) लगी हुई थी उसे अब 26 जून यानी आज से हटा दिया जाएगा.

कॉलर ट्यून केंद्र सरकार के जागरूकता अभियान का हिस्सा थी. इसमें जब भी कोई किसी को फोन करता तो अमिताभ बच्चन की आवाज में एक प्री-रिकॉर्डेड मैसेज बजाता था इस कॉलर ट्यून का उद्देश्य लोगों को बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों के बारे में सचेत करना था.

आपको बता दें कि इस कॉलर ट्यून को लेकर बीते कुछ समय से कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी शिकायत कर रहे थे. उनका कहना था कि आपातकालीन स्थिति में किसी को कॉल लगाने के कर्म में इसके होने की वजह से ज्यादा समय लग जाता है.

Amitabh Bachchan ने दिया था जवाब

बता दें कि इस कॉलर ट्यून की वजह से अमिताभ को कई बार ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी. लोग उन्हें ये हटाने के लिए भी बोलते थे. हाल में एक यूजर ने अमिताभ से कहा था- फोन पर बोलना बंद करो तो इस पर अमिताभ ने जवाब भी दिया था. अमिताभ ने कहा था- सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा था सो किया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें