CG : चरित्र शंका में पति ने ले ली पत्नी की जान, जंगल लेजाकर ... - CG Sandesh

CG : चरित्र शंका में पति ने ले ली पत्नी की जान, जंगल लेजाकर ईंट और डंडे से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के बेलगहना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पंचराम ने पत्नी रात बाई को गांव के ही जंगल में ले जाकर ईंट और डंडे से पीट-पीट कर मार डाला और फिर खुद उसी जंगल में छिप गया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और 24 घंटे के भीतर आरोपी पंच राम सौता को गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही उसके बताए स्थान से हत्या में प्रयुक्त ईंट और डंडा भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें