CG : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत,... - CG Sandesh

CG : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिली लाश, जताई जा रही यह आशंका

बिलासपुर। शहर के जूना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सूरजपुर निवासी युवक अमर प्रताप सिंह की लाश उसके किराए के कमरे में बंद हालत में मिली। 


जानकारी के अनुसार अमर पिछले पांच साल से डोंगाघाट क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और नियमित रूप से लाइब्रेरी जाता था। शनिवार रात के बाद से जब वह कमरे से बाहर नहीं आया और न ही किसी का फोन रिसीव कर रहा था, तब मकान मालिक को शंका हुई। खिड़की से झांकने पर वह बिस्तर पर लेटा दिखा और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां युवक मृत अवस्था में मिला। उसके मुंह से झाग या शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे और कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। शव का पंचनामा कर सिम्स मरच्यूरी भेजा गया है। 


अमर प्रताप मूलतः सूरजपुर जिले के भटगांव का निवासी था, उसकी पत्नी स्टाफ नर्स है और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। पिता रामधन सिंह एसईसीएल में पदस्थ हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और जांच जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें