CG : जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, डी मार्ट में बेचा जा र... - CG Sandesh

CG : जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, डी मार्ट में बेचा जा रहा फफूंद लगा चॉकलेट

दुर्ग। जिले के भिलाई में नेहरू नगर NH 6, दुर्ग जुनवानी तालुका नेक्स्ट टू चौहान टाऊन में स्थित डी मार्ट से अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहां 20 जून को एक कस्टमर ने ferrero rocher कंपनी के दो पैकेट चॉकलेट लिया, जिसे घर जाकर देखने पर उसमे फफूंद पाया गया। वहीं जब 21जून को कस्टमर शाम को डी मार्ट के सर्विस रिप्लेसमेंट काउंटर पंहुचा जहां डी मार्ट के मैनेजर (अमोल ठाकुर)ने कहा कि इसका जवाब मैन्युफैक्चर कंपनी देगी, हम सिर्फ माल बेचते हैं और कंपनी से बात करके ही इसकी शिकायत की जाएगी।

कस्टमर के निवेदन करने पर उन्होंने चॉकलेट का बिक्री मूल्य वापस किया, परंतु डी मार्ट में पुरानी चीज को नए पैकेट में बनाकर पैक करके बेचा जा रहा है, जो कि स्वास्थ्य और लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है, डी मार्ट एक बड़ा ब्रांड है और इसके कर्मचारियों की लापरवाही खुले से उजागर हो रही है उसके बाद भी मैनेजर का इस तरह जवाबदारी की मैन्युफैक्चर कंपनी की गलती है जबकि आम जन सिर्फ और सिर्फ द मार्ट के नाम से समान खरीदती है।

तो क्या ज्यादा सामान कम दाम में बेचने के चक्कर में डी मार्ट में खाने पीने का खराब, कीड़े वाला सामान बेचा जा रहा है. मतलब साफ है डी मार्ट का उद्देश्य सिर्फ सामान बेचना है चाहे इसका खामियाजा आम जनता के स्वस्थ पर कैसा भी पड़े। यह लापरवाही पूर्वक है उक्त ग्राहक को संबंधित शिकायत खाद्य विभाग एवं न्यायालय में करने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे घटना दुबारा न हो।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें