सरायपाली : अवैध महुआ शराब जब्त, महिला आरोपित गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध महुआ शराब जब्त, महिला आरोपित गिरफ्तार

ग्राम बालसी में पुलिस ने दबिश देकर एक महिला के कब्जे से अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बालसी निवासी जलकुंवर अजय अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब बिक्री हेतु रखी हुई है।

सूचना की पुष्टि के पश्चात पुलिस ने ग्राम बालसी में रेड की। जहाँ मौके पर महिला आरोपित जलकुंवर अजय पति दशरथ अजय उम्र 40 वर्ष निवासी बालसी थाना सरायपाली को उसके घर बाड़ी में घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से एक 20 लीटर क्षमता वाली सफेद जरीकेन में करीब 08 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1600/-) बरामद की गई।

मामले में आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे दिनांक विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें