CG ब्रेकिंग : भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, अनियंत्र... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, अनियंत्रित होकर दिवार से टकराई कार

बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बिनोरी मोड़ के पास आज दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। इस हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर के ग्राम काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत तथा मोनू यादव व जयंत वैष्णव कार से बिलासपुर प्लंबर का काम करके वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे बिनोरी मोड़ के पास पहुंचे, तो उनकी कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मोनू यादव और जयंत वैष्णव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें