CG : गाली देने से मना करना परिवार को पड़ा भारी, लाठी से हमला ... - CG Sandesh

CG : गाली देने से मना करना परिवार को पड़ा भारी, लाठी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, पति-पत्नी घायल

बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गाली देने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। मंदिर के पास गाली दे रहे दो भाइयों ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला हत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस जांच में जुटी है। 


घटना हिर्री थाना क्षेत्र के अटर्रा गांव की है, जहां 19 जून की शाम को राम लाल बघेल नाम का युवक मंदिर के पास गाली-गलौज कर रहा था। जब ग्रामीण रामशंकर निषाद ने उसे मना किया, तो राम लाल और उसका भाई जीवन बघेल भड़क गए। दोनों आरोपी रामशंकर के घर पहुंचकर उसके पूरे परिवार पर लाठी से हमला करने लगे। बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग प्यारे लाल को लाठी से सिर में गंभीर वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। 



हमले में चंद्रिका निषाद और उसके पति रामशंकर को भी चोटें आईं। सभी को पहले सरगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सिम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्यारे लाल की मौत हो गई। पुलिस ने चंद्रिका निषाद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ के हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें