तेन्दुकोना : तलवार लहराकर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : तलवार लहराकर दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

तेन्दुकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुसरूपाली में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खुसरूपाली निवासी रघुराम साहू ने थाना तेन्दुकोना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 17 जून 2025 की रात्रि लगभग 9 बजे गांव के हरिश ठाकुर पिता धीरसिंग ठाकुर उसके घर के पास आया और तलवार लहराते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि यदि परिवार की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई तो वह हत्या कर देगा।

पीड़ित ने बताया कि इस घटना को उसके परिवार के सदस्य थानु राम साहू, जानकी साहू, केशर साहू तथा गांव की फिरो बाई ने भी देखा है। घटना से घबराए रघुराम साहू ने गांव के प्रमुखों की बैठक के बाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी हरिश ठाकुर के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें