CG : स्कूटी में स्कूल से लौटने के दौरान सहायक शिक्षिका की दर... - CG Sandesh

CG : स्कूटी में स्कूल से लौटने के दौरान सहायक शिक्षिका की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ हादसा

बीजापुर। जिले से हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक शिक्षिका गीता पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आईटीआई कॉलेज के पास हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता पैंकरा, जो कि रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील की रहने वाली थीं, प्राथमिक शाला पेद्दापारा, तुमनार में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थीं। वे स्कूटी से स्कूल से लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अगले दिन सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें