कोमाखान : टेमरी मोड़ पर कार और पिकअप की भिड़ंत, मामला दर्ज - CG Sandesh

कोमाखान : टेमरी मोड़ पर कार और पिकअप की भिड़ंत, मामला दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी मोड़ के पास 16 जून 2025 को एक सड़क दुर्घटना में कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रोबा निवासी पुनाराम ध्रुव, जो पेशे से ड्राइवर हैं, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार क्रमांक CG 06 HC 7500 से महासमुंद से ओडिशा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी कार दोपहर लगभग 3:10 बजे टेमरी मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PD 5607 ने उनकी कार को सीधे दाहिनी ओर से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुनाराम ध्रुव की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई शारीरिक चोट नहीं आई है।

दुर्घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीकअप वाहन क्रं0 CG 04 PD 5607 के चालक पर अपराध धारा 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें