CG : सील बंद पानी की बोतल में निकला कीड़ा, नगर निगम में शिका... - CG Sandesh

CG : सील बंद पानी की बोतल में निकला कीड़ा, नगर निगम में शिकायत दर्ज

दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सील बंद पानी की बोतल में कीड़ा निकलने से हड़कंप मच गया है। दरअसल समसुल हक की चाय नाश्ते पानी की एक छोटी सी दुकान है, उनकी दुकान में एक ग्राहक आया और उसने पानी बोतल खरीदी, तो उन्होंने तुलसी कंपनी का पानी उसे दे दिया, जिसके बाद ग्राहक पानी के बोतल में कीड़ा देकर भड़क गया। 

हालांकि समसुल हक दूकान ने पानी की बोतल ग्राहक से वापस तो ले ली, लेकिन उन्होंने कंपनी से बात करने की कोशिश की कंपनी की ओर से किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने नगर निगम में शिकायत दर्ज करा दी है, फिलहाल इस मामले पर व्यापारी ने नगर निगम से कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने का निवेदन किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें