बागबाहरा : पिथौरा रोड़ पर अवैध शराब के साथ युवक धराया, पुलिस ... - CG Sandesh

बागबाहरा : पिथौरा रोड़ पर अवैध शराब के साथ युवक धराया, पुलिस ने की कार्रवाई

बागबाहरा पुलिस ने मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला बागबाहरा-पिथौरा रोड का है, जहां आरोपी अपनी मोटरसाइकिल में अवैध शराब का परिवहन कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार 17 जून 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम मुखबिर के बताये गए स्थान पर पहुंची।

जहाँ कुछ ही देर में हिरो एचएफ डिलक्स बाइक (क्रमांक CG 06 GZ 2055) से आ रहे आरोपी को रोका गया। जिसका नाम अजय साहू पिता भोलाराम साहू, उम्र 47 वर्ष, वार्ड क्रमांक 06, लालपुर, बागबाहरा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने जब उसकी मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो दो कपड़ों के थैलों में देशी प्लेन शराब की कुल 48 नग 180 एमएल की शीशियां मिलीं। बरामद शराब की कुल मात्रा 8 लीटर 640 एमएल पाई गई जिसकी बाजार कीमत ₹3840/- आँकी गई। इसके अलावा मोटरसाइकिल की कीमत ₹40,000/- आँकी गई। कुल जप्ती की कीमत ₹43,840/- रही।

मामले में पुलिस ने आरोपी अजय साहू के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें