CG : शराब दुकान के पीछे पेड़ से लटकती मिली 25 वर्षीय युवक की ... - CG Sandesh

CG : शराब दुकान के पीछे पेड़ से लटकती मिली 25 वर्षीय युवक की लाश

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम जोंधरा स्थित शराब दुकान के पीछे एक 25 वर्षीय युवक की लाश पेड़ से झूलती मिली। मृतक की पहचान सोनसरी निवासी जय पटेल के रूप में हुई है, जो कुछ वर्षों से शराब दुकान के पास रहकर काम कर रहा था।



युवक की संदिग्ध हालात में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। पचपेड़ी पुलिस को सूचना दे दी गई है और अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें