सरायपाली : जल्दी क्यों नहीं आए कहने पर पति और परिजनों ने महि... - CG Sandesh

सरायपाली : जल्दी क्यों नहीं आए कहने पर पति और परिजनों ने महिला और उसकी मां के साथ की मारपीट

बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम खोखेपुर निवासी रूकनी प्रधान ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 15 जून की शाम, खाना खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

रूकनी प्रधान ने अपने बयान में बताया कि जब उनके पति केशनाथ प्रधान देर से खाना खाने आए, तो उन्होंने केवल यह पूछा कि वह जल्दी क्यों नहीं आए। इस पर पति गुस्से में आकर अश्लील गालियां देने लगे और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर सास तुलसा, जेठानी शकुंतला और ससुर सुरत प्रधान भी आ पहुंचे और सभी ने मिलकर गाली-गलौज कर उसके साथ शारीरिक हिंसा की।


घटना की गंभीरता को देखते हुए रूकनी ने अपने माता-पिता को फोन कर बुलाया। जब उनकी मां जज्ञसिनी बेहरा और पिता मौके पर पहुंचे, तो ससुर सुरत प्रधान ने डंडे से हमला करते हुए जज्ञसिनी बेहरा के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मामले में पुलिस ने आरोपी सूरत प्रधान, केशनाथ प्रधान, तुलसा प्रधान और शकुन्तला प्रधान पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें