CG : 25 लोगों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत,... - CG Sandesh

CG : 25 लोगों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 18 घायल

कोंडागांव। जिले में लोगों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला और एक पुरूष शामिल है। वहीं, इस घटना में 18 लोग घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, पोटपारा बोरई की एक युवती की शादी मोहपाल डिगा में हुई हैं। बीते शनिवार को पोटपारा के 25 लोग बेटी को लाने के लिए उसके ससुराल मोहपाल डिगा गये थे। रात करीब 10 बजे के आसपास पिकअप ड्रायवर ने कंट्रोल खो दिया और लोगों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई। लोगों ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। घायलों को फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


उपचार के दौरान दो महिला और एक पुरूष की मौत हो गई। वहीं, 18 लोग घायल है, जिनका उपचार जारी है। मृतकों में मंगली बाई 60 वर्ष, बुधियारीन नेताम 70 वर्ष और एक पुरूष शामिल है।



गंभीर रूप से घायल लोगों के बेहतर उपचार के लिए कोंडागांव भेजा गया है। वहीं, तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आपराध दर्ज कर मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें