तेन्दुकोना : 21 नग देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी - CG Sandesh

तेन्दुकोना : 21 नग देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी

तेन्दुकोना पुलिस ने डोकरपाली मार्ग पर 21 नग देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 14 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डोकरपाली से तिलाईदादर मार्ग पर एक बड़े बहरापेड़ के नीचे अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। जिसपर पुलिस टीम तत्काल मौके में पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी का नाम उपेन्द्र यादव, पिता लालमन यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, बागबाहरा बताया गया है, जिसके पास से एक सफेद पानी पाउच वाली बोरी में रखी 21 नग देशी प्लेन शराब (ब्रांड - रोमियो), प्रत्येक में 180 ml (कुल मात्रा 3.780 लीटर) बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत ₹1680 आंकी गई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी उपेन्द्र यादव के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें