महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज... - CG Sandesh

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, फिल्मों में जल्द आएंगी नजर

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा (Monalisa) का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है. म्यूजिक वीडियो का नाम ‘सादगी’ है. इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्ही की चर्चा हो रही है. वीडियो में सफेद लहंगे में मोनालिसा की खूबसूरती देखने के बाद लोग उन्हें नए दौर की स्टार कह रहे हैं.

म्यूजिक वीडियो से की करियर की शुरुआत
बता दें कि मोनालिसा (Monalisa) ने म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ से अपने करियर की शुरुआत कर लिया है. इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ सिंगर उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं. 

इस गाने में उनके बहतरीन आउटफिट में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. हर बार की तरह उनकी आंखें ही लोगों का ध्यान खींच रही है. इस गाने पर फैंस की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गईं हैं.


म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ का कुछ पार्ट सिंगर उत्कर्ष सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. सिंगर ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘इंतजार खत्म. हमारा गाना “सादगी” रिलीज हो चुका है. 

महाकुंभ की भीड़ में मिला एक बेहद प्यारा व्यक्तित्व – मोनालिसा (Monalisa). “सादगी” में उनकी पहली झलक को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दें.’ वीडियो को रिलीज के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं.

फिल्मों में जल्द आएंगी नजर
बता दें कि पहले म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ मोनालिसा (Monalisa)के करियर की केवल शुरुआत है. इसके बाद वह बहुत जल्द बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं. उनके फैंस बेसब्री से इस नए चेहरे की अगली झलक देखने के लिए तैयार हैं. उनके कॉन्फिडेंस और मासूमियत से भरे हुए चेहरे ने यह साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री में लंबा सफर तय करने को तैयार हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें